लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के कीयी पन्योर जिले में फ्लैश फ्लड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ऑल पापुम पारे बंगो सोसाइटी (APBPS) की कीयी पन्योर इकाई आगे आई है। संगठन ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
जिले की उपायुक्त श्वेता नागर ने राहत कार्यों में स्थानीय संगठनों और आम लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हाल ही में आई फ्लैश फ्लड से कीयी पन्योर जिले में जान-माल का नुकसान हुआ था। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है तथा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।