लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
आंध्र प्रदेश। मार्कापुरम जिले के काम्भम के पास शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गिड्डालुरु से आए यह लोग एक शादी में शामिल होने गए थे और लौटते समय सड़क किनारे स्थित एक मंदिर के पास रुके हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लॉरी ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।