लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
जम्मू। पवित्र अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के साथ यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है।
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।