लोकल इंडिया
मुस्कान
अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को मंगलवार को अयोध्या में पार्टी प्रतिनिधिमंडल की प्रस्तावित यात्रा से पहले नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल भगवान श्रीराम के दर्शन और आशीर्वाद के लिए अयोध्या जा रहा था तथा इसकी सूचना पहले ही स्थानीय प्रशासन को दे दी गई थी।
पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है, जबकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जाने की बात कही गई है। इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।