लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Bharatiya Janata Party के प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal मंगलवार से दो दिवसीय दौरे पर Madhya Pradesh के रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिण्ड जिलों का प्रवास करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी Ashish Agrawal ने बताया कि खण्डेलवाल मंगलवार को दोपहर 12 बजे रायसेन में जिला एवं जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद 1:30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे विदिशा में जिला एवं जनप्रतिनिधि बैठक तथा शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक आयोजित होगी।
दौरे के दूसरे दिन, 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे मुरैना में जिला एवं जनप्रतिनिधि बैठक होगी, जिसके बाद 11:30 बजे छोटी टोली बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे भिण्ड में बैठकें होंगी और शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक के साथ दौरे का समापन होगा।