haridwar-mein-operation-prahar-ke-tahat-6-log-hira

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार में सख्ती, शांति भंग करने पर 6 लोग हिरासत में

हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने शांति भंग करने की कोशिश कर रहे 6 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

By : Local News of India
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार में सख्ती, शांति भंग करने पर 6 लोग हिरासत में

हरिद्वार-में-ऑपरेशन-प्रहार-के-तहत-6-लोग-हिरासत-में

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I

हरिद्वार में पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में संदिग्ध व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके पर हंगामा कर शांति भंग करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने और स्थिति बिगड़ने लगी, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


आरोपितों के नाम:

  • सन्नी (35 वर्ष)
  • आतिश (25 वर्ष)
  • हमराज (23 वर्ष)
  • नीलू (32 वर्ष)
  • माईकल (19 वर्ष)
  • अकुल (19 वर्ष)

सभी आरोपी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार के निवासी हैं।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड: क्लासमेट की एंट्री, हत्या की साजिश की पहले से थी जानकारी?

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है। पुलिस ने एक क्लासमेट से पूछताछ की है, जिसे कथित तौर पर हत्या की साजिश की पहले से जानकारी होने की बात सामने आई है।

ऐप से ई-रिक्शा की बैटरी करता था बंद, फिर चालकों से करता था वसूली; शातिर आरोपी गिरफ्तार

ऐप से ई-रिक्शा की बैटरी करता था बंद, फिर चालकों से करता था वसूली; शातिर आरोपी गिरफ्तार

एक शातिर आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को निष्क्रिय कर चालकों से पैसे वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अगर-मालवा में 500 के नोट स्कैन कर छाप रहे थे नकली करेंसी, यूट्यूब से सीखी थी पूरी ट्रिक

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में 500 रुपये के नोट को स्कैन कर नकली करेंसी छापने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने यह तरीका यूट्यूब वीडियो से सीखा था।

हरिद्वार के कोचिंग सेंटरों पर सवाल, बेसमेंट में चल रही क्लासों से हादसे का खतरा

हरिद्वार के कोचिंग सेंटरों पर सवाल, बेसमेंट में चल रही क्लासों से हादसे का खतरा

दिल्ली और लखनऊ में कोचिंग सेंटर हादसों के बाद हरिद्वार के सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कई कोचिंग बेसमेंट में संचालित हैं, जहां अग्नि सुरक्षा और आपात निकासी मानकों की कमी का आरोप है।