गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची (IIM Ranchi) के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान आईआईएम रांची के निदेशक ने राज्यपाल को 28 मार्च को आयोजित होने वाले संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।