gangira-kalash-yatra-bajrang-bali-pran-pratishtha-

गणगिरा में बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा गांव

मुरहू प्रखंड के गणगिरा गांव में भगवान बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

By : Local News of India
गणगिरा में बजरंग बली प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा गांव

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

मुरहू प्रखंड के ग्राम गणगिरा में बुधवार को भगवान बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाजा-गाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए।

पूरे मार्ग में “जय बजरंग बली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में गांव की महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं युवक-युवतियों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में काशीनाथ महतो उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गांव के छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ग्रामवासी भक्ति भाव से शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन बालगोविंद महतो ने किया। इस मौके पर उर्मिला देवी, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।