ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव , अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव

Odisha State, Administrative

ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव , अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव

अनु गर्ग ओड़िशा की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं, जो राज्य के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है

ओड़िशा को मिली पहली महिला मुख्य सचिव  अनु गर्ग बनीं राज्य की नई मुख्य सचिव 

Chief Secretary Anu Garg with CM Mohan Manjhi | Laxmi Sharma

लक्ष्मी शर्मा 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर । ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनु गर्ग को राज्य की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया हैं । इस नियुक्ति के साथ ही अनु गर्ग ओड़िशा की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं, जो राज्य के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है ।

वर्तमान मुख्य सचिव मनोज आहूजा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद 1 जनवरी 2026 से अनु गर्ग अपना नया कार्यभार संभालेंगी ।

सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा 24 दिसंबर 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग वर्तमान में विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना एवं अभिसरण विभाग) के पद पर कार्यरत हैं । इसके साथ ही उनके पास जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

अनु गर्ग ने ओडिशा प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वे राज्य की पहली महिला विकास आयुक्त भी रह चुकी हैं। उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति राज्य में शासन की निरंतरता और आगामी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा हैं ।
सरकार के इस फैसले से ओडिशा के प्रशासनिक ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं ।

संबंधित सामग्री

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

राज्य

गौ-वध निषेध और आरक्षण विधेयक 2024: ओडिशा की विधानसभा के सामने उठी एक नई बहस:महंत वैष्णव पुरी

महंत वैष्णव पुरी ने स्टेट की सत्ता बदलने के बाद भी गौ-तस्करों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर सीधा सवाल उठाया उनका संदेश साफ था—उनका संदेश साफ था—‘सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

छड़ाखाई पर ओडिशा में मांसाहार बाजारों में जबरदस्त भीड़ , मछली-मांस में की रिकॉर्ड बिक्री

राज्य

छड़ाखाई पर ओडिशा में मांसाहार बाजारों में जबरदस्त भीड़ , मछली-मांस में की रिकॉर्ड बिक्री

भुवनेश्वर में रोहू मछली ₹200 से ₹250 प्रति किलो, जबकि लोकप्रिय इलिश मछली ₹1,800 प्रति किलो तक बिकी। केकड़े की कीमत ₹1,200 प्रति किलो रही । बकरे का मांस ₹750 से ₹900 प्रति किलो तक बेचा गया

नुआपड़ा उपचुनाव : नवीन पटनायक ने भाजपा पर किया तीखा हमला , जनता से की धोखे का करारा जवाब देने की अपील

राज्य

नुआपड़ा उपचुनाव : नवीन पटनायक ने भाजपा पर किया तीखा हमला , जनता से की धोखे का करारा जवाब देने की अपील

नवीन पटनायक ने मतदाताओं से अपील की , 11 नवंबर को अपने वोट से इस धोखे का करारा जवाब दें। स्नेहांगिनी छुरिया को आशीर्वाद दें और शंख प्रतीक को वोट दें