लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जिले में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और रोजगार सहायकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद पंचायत पामगढ़ में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत ससहा के निर्माणाधीन मंच में गुणवत्ताहीनता पाए जाने पर संबंधित आरईएस उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कर समयसीमा में पूरा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शिता बनाए रखने, जल संरक्षण के लिए सोक पिट, चेकडैम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता देने और 1 मई से 10 जून तक “सुशासन तिहार” के तहत गांव-गांव जन समस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।