पलवल में स्वच्छता के लिए सजगता

हरियाणा प्रदेश में अब कहीं भी कूड़े के ढेर नहीं, पलवल को अव्वल बनाने की तैयारी

स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। आईईसी गतिविधियों को बढ़ाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक करने पर जोर दिया। जानिए पूरी खबर......

By : Local News of India
हरियाणा प्रदेश में अब कहीं भी कूड़े के ढेर नहीं, पलवल को अव्वल बनाने की तैयारी

जनभागीदारी से पलवल को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाएंगे: सुभाष चंद्र

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पलवल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य स्तरीय कार्य बल, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, जनजागरूकता और दृढ़ संकल्प के बल पर पलवल को स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में अव्वल स्थान दिलाया जा सकता है।

सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आईईसी गतिविधियों को बढ़ाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक करने पर जोर दिया।

बैठक में कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई की समीक्षा की गई। उन्होंने नगर परिषद पलवल, नगर पालिका होडल और हथीन सहित सभी संबंधित निकायों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त करने और स्वच्छता सर्वेक्षण टूल किट का अध्ययन कर मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यकारी उपाध्यक्ष ने दावा किया कि हरियाणा प्रदेश में अब कहीं भी कूड़े के ढेर नहीं हैं, जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हुआ है। बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी संदीप कुमार, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।