बांग्लादेश के संसदीय चुनाव, भारत पर खतरा?

बांग्लादेश चुनाव- पश्चिम बंगाल सीमा पर चौकसी

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव, भारत पर खतरा?

बांग्लादेश में आज हो रहे संसदीय चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव भारत पर खतरा

बांग्लादेश चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ाई चौकसी | LNI.ONE

आकांशा खटाना

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

बांग्लादेश में आज हो रहे संसदीय चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूरी सीमा पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है और गश्त को तेज कर दिया है। बुधवार रात से ही सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सुंदरबन के तटीय क्षेत्रों से लेकर उत्तर बंगाल के सीमावर्ती जिलों तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। बीएसएफ ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बांग्लादेश में चुनाव के दौरान संभावित हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आशंका जताई जा रही है कि अशांति की स्थिति में अपराधी या संदिग्ध तत्व सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। ।

सीमा के नदीय और दुर्गम इलाकों में भी गश्ती दलों की संख्या बढ़ाई गई है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है जहां पहले अवैध गतिविधियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सुंदरबन से सटे वन और समुद्री क्षेत्रों में खास तौर पर निगरानी बढ़ाई गई है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरी सीमा पर अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। थर्मल इमेजर, नाइट विजन डिवाइस, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “हमने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। गश्त की आवृत्ति बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए निगरानी सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या अवैध गतिविधि को रोका जा सके।बीएसएफ स्थानीय प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। सीमावर्ती गांवों में भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना की सत्ता के तख्ता पलट के बाद बांग्लादेश में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।