एपीके-फाइल-फोन-हैक-90-हजार-ठगी-दो-आरोपी-गिरफ्तार

मानेसर नगर निगम की सख्ती: मार्च में 118 चालान, गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज

इंस्टाग्राम लिंक के जरिए APK फाइल डाउनलोड कर फोन हैक करने और 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By : Local News of India
मानेसर नगर निगम की सख्ती: मार्च में 118 चालान, गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

फरीदाबाद। एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी जितेश माली और रिंकू सैनी के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था, तभी उसे एक टीवी व्यूअर ऐप का विज्ञापन लिंक दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके फोन में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई, जिससे उसका फोन हैक हो गया।

इसके बाद उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रिंकू सैनी खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता जितेश माली को उपयोग के लिए दिया था। इसी खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में ₹1.6 करोड़ लोन फ्रॉड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में ₹1.6 करोड़ लोन फ्रॉड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ₹1.6 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 50 लोगों को ठगने का आरोप है। पुलिस जांच जारी है।

पंजाब के व्यक्ति से ₹3 लाख की ठगी, झारखंड के दो साइबर ठग गिरफ्तार

पंजाब के व्यक्ति से ₹3 लाख की ठगी, झारखंड के दो साइबर ठग गिरफ्तार

पंजाब के एक व्यक्ति से ₹3 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर नेटवर्क का पता लगा रही है।

अमेरिका में भारतीय राजनयिकों के नाम पर बढ़े फर्जी कॉल, प्रवासी भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह

अमेरिका में भारतीय मिशनों के नाम पर होने वाले फर्जी कॉल और धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। दूतावासों ने प्रवासी भारतीयों को सतर्क रहने की अपील की है।

$8 मिलियन घोटाले का आरोप, घाना के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया

$8 मिलियन घोटाले का आरोप, घाना के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया

घाना के इन्फ्लुएंसर फ्रेडरिक कुमी को कथित $8 मिलियन रोमांस स्कैम मामले में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है।

यूपी में फेसबुक पर कथित भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज

यूपी में फेसबुक पर कथित भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।