डम्पर टक्कर के ददर्नाक हादसे जा रही मासूमो की जान, जिम्मेदारी किसकी ?

डंपर चालक की लापरवाही से महिला की मौत

डम्पर टक्कर के ददर्नाक हादसे जा रही मासूमो की जान, जिम्मेदारी किसकी ?

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना अयाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा

डम्पर टक्कर के ददर्नाक हादसे जा रही मासूमो की जान जिम्मेदारी किसकी

डंपर की टक्कर से महिला की मौत | LNI.one

 

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना अयाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे करमपुर मुड़ी रोड पर उस समय हुई, जब महिला अपने पति के साथ घर से औरैया जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका रिंकी देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम प्रयागपुर थाना अयाना, सड़क किनारे फुटपाथ से पैदल जा रही थीं। तभी करमपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर संख्या यूपी 93 सीटी 6586 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न बजाए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिंकी देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के समय मृतका के पति सुरेन्द्र सिंह, उनके भाई अशोक तथा चचेरे भाई महेन्द्र सिंह भी पीछे आ रहे थे। परिजनों ने घटना को अपनी आंखों से देखने की बात कही है। उनका आरोप है कि डंपर चालक की तेज व लापरवाह ड्राइविंग के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक वीरेंद्र राजपाल पुत्र कल्याण दास, निवासी सिआउनी खास थाना चंदेरा जनपद टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अयाना थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।