जयपुर मुख्यालय ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र

अग्निवीर की विभिन्न श्रेणिय जारी की भर्ती

जयपुर मुख्यालय ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने बताया कि पिछले भर्ती वर्षों में राजस्थान राज्य से सर्वाधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे

जयपुर मुख्यालय ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र

भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक भर्ती क्षेत्र | LNI.one

जयपुर, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना में जेसीओ-ओआर रैंक के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि भर्ती अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी) और सिपाही फार्मा श्रेणी में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर नियमित प्रवेश श्रेणियों के अतिरिक्त दो अग्निवीर श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा तथा संबंधित दो सामान्य प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होना होगा। उच्च शारीरिक फिटनेस और चिकित्सा मानकों वाली श्रेणी के लिए एक भर्ती रैली और एक चिकित्सा परीक्षण आयोजित किया जाएगा। अंतिम चयन योग्यता के आधार पर होगा।

अधिसूचना की अवधि 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जून 2026 में आयोजित किया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पूर्व वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने बताया कि पिछले भर्ती वर्षों में राजस्थान राज्य से सर्वाधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे। युवाओं से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और स्वचालित बताया गया है तथा चयन योग्यता के आधार पर होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

अरब सागर में एंटी साइक्लोन का असर, राजस्थान में अचानक बढ़ी गर्मी

राज्य

अरब सागर में एंटी साइक्लोन का असर, राजस्थान में अचानक बढ़ी गर्मी

अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के कारण राजस्थान में गर्मी अचानक तेज हो गई है। पश्चिमी दिशा से चल रही गर्म हवाओं के चलते कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है।

अजमेर से पीएम मोदी का मेगा लॉन्च: एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत, 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

नेशनल

अजमेर से पीएम मोदी का मेगा लॉन्च: एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत, 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया और राजस्थान को 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

13 साल पुराने NDPS मामले में महिला को 3 साल की सजा, अफीम और स्मैक बरामदगी में दोषी करार

ताजा खबर

13 साल पुराने NDPS मामले में महिला को 3 साल की सजा, अफीम और स्मैक बरामदगी में दोषी करार

जोधपुर की एनडीपीएस अदालत ने 13 साल पुराने मामले में महिला को अफीम व स्मैक रखने के आरोप में 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना सुनाया।

राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम, गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

राजनीति

राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम, गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस जैसी जानलेवा बीमारी के मामले में वर्तमान राजस्थान सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।

राजस्थान में शुरुआती गर्मी ने बढ़ाई चिंता, 37 डिग्री के आसपास पहुंचा पारा

राज्य

राजस्थान में शुरुआती गर्मी ने बढ़ाई चिंता, 37 डिग्री के आसपास पहुंचा पारा

राजस्थान में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।