छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-कार टक्कर में सीआरपीएफ के चार जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी-धमतरी बायपास पर तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में सीआरपीएफ के चार जवानों की मौत हो गई। बस्तर से लौट रही कार की ट्रक से जोरदार टक्कर में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

By : Local News of India
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-कार टक्कर में सीआरपीएफ के चार जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ः ट्रक-कार में टक्कर, 4 जवानों की मौत

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में खपरी-धमतरी बायपास पर शनिवार तड़के बस्तर से लौट रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवानों की एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए थे ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार खपरी बायपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल पहुंचने के बाद अंतिम सांस ली। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृत जवानों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में सेना के जवानों और अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा, महापौर रामू रोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूरे अस्पताल परिसर में शोक और गम का माहौल देखा गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से सामने ला दिया है।

संबंधित सामग्री

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काईएक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कारोबारी विकाश गर्ग और उनसे जुड़ी संस्थाओं की ₹940.77 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं।