लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस उसे कांके डैम इलाके में छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक जवान की बंदूक छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि वह पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह की हत्या में भी शामिल था। हाल ही में पंडरा इलाके में हुए कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में भी उसकी भूमिका सामने आई है।