yogi-adityanath-attack-tmc-west-bengal-election

बंगाल में योगी का TMC पर हमला: “7000 उद्योग बंद, राज्य बना पिछड़ा”

पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर उद्योग, संस्कृति और रोजगार को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

By : Local News of India
बंगाल में योगी का TMC पर हमला: “7000 उद्योग बंद, राज्य बना पिछड़ा”

बंगाल में योगी का TMC पर हमला: “7000 उद्योग बंद, राज्य बना पिछड़ा”

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सात हजार बड़े उद्योग बंद हो गए हैं और 30 लाख युवाओं के रोजगार खत्म हो चुके हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की विरासत का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रवीन्द्रनाथ ठाकुर के पैतृक आवास जोरासांको में उनके अलावा केवल भारत माता की प्रतिमा होनी चाहिए थी। योगी ने तृणमूल सरकार पर बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया और कहा कि काली व दुर्गा पूजा से जुड़ी शोभायात्राओं पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य की खोई प्रतिष्ठा लौटाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाया जाए।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP का नया दांव, 'आयुष्मान दिवस' मनाने की तैयारी

'खेला होबे दिवस' को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में BJP ने 'आयुष्मान दिवस' के जरिए जवाबी रणनीति अपनाई है।

ममता बनर्जी का BJP पर हमला, बोलीं- मुझे चुप कराना है तो मारना होगा

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी उन्हें चुप कराना या टीएमसी को खत्म करना चाहती है, तो उसे उन्हें मारना होगा।

ममता बनर्जी को राहत, हाईकोर्ट ने TMC को फ्रीज बैंक खातों के सीमित इस्तेमाल की दी अनुमति

कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी को फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों से विशेष अधिकारी के माध्यम से खर्च करने की अंतरिम अनुमति दी है।

टीएमसी खाते फ्रीज होने पर डेरेक ओ'ब्रायन का सवाल- मंदिरों का फंड कब फ्रीज होगा?

टीएमसी खाते फ्रीज होने पर डेरेक ओ'ब्रायन का सवाल- मंदिरों का फंड कब फ्रीज होगा?

टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने पार्टी के बैंक खाते फ्रीज किए जाने पर ईडी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि मंदिरों के फंड की जांच और कार्रवाई कब होगी।