गुरप्रीत कालरा
लोक्ला न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
तमिलनाडु की राजनीति में जारी सियासी उठापटक के बीच Vijay एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक विजय समर्थक खेमे का आंकड़ा 116 विधायकों तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बावजूद राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन के लिए हरी झंडी नहीं दी।
बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने समर्थन पत्रों और संख्या बल को लेकर अतिरिक्त स्पष्टता मांगी है। यह लगातार तीसरी बार है जब विजय को राजभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा है।
राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दल विजय के दावों पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि उनके समर्थकों का कहना है कि जल्द ही जरूरी समर्थन जुटा लिया जाएगा।
इस बीच राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर अब अगले सियासी कदम पर टिकी हुई है।