महर्षि दयानंद सरस्वती- एक व्याख्यात समाज सुधारक

महर्षि दयानंद सरस्वती के सामाजिक सुधार के प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंजः प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे, उनका जीवन समाज सुधार का प्रतीक है।

By : Local News of India
महर्षि दयानंद सरस्वती के सामाजिक सुधार के प्रयास देशवासियों के लिए प्रेरणापुंजः प्रधानमंत्री

महर्षि दयानंद सरस्वती को प्रधानमंत्री द्वारा श्रद्धांजलि

आकांशा खटाना

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में आजीवन समर्पित रहे महर्षि दयानंद का जीवन ज्ञान, सेवा और सामाजिक सुधार का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा को समृद्ध करने में अतुलनीय योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सामाजिक सुधार के प्रयास देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे। उन्होंने उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए नमन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में ज्ञान के महत्व को बताते हुए संस्कृत में सुभाषित साझा किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान का दीपक न केवल अज्ञान के अंधकार को मिटाता है, बल्कि समस्त जगत को आलोकित भी करता है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के दिव्य व्यक्तित्व को इसका साक्षात उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा किया, ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम्। छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित्।। प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित में सृष्टि को एक ऐसे अश्वत्थ वृक्ष के रूप में बताया, जिसकी जड़ ऊपर और शाखाएं नीचे हैं। इसके पत्तों को वेद कहा गया है। जो इसके तत्व को जान लेता है, वही सच्चा ज्ञानी माना जाता है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।