लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भारत के तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना बताया जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब एशिया में चीन को लेकर तनाव बढ़ रहा है।
अपनी यात्रा के दौरान ताकाइची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगी, जिसमें व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है।
यह यात्रा दोनों देशों के बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।