लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का नई दिल्ली में औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रक्षा सहयोग, आर्थिक सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। हरियाणा स्थित मारुति सुजुकी के विस्तार, जापानी निवेश बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को मजबूत करने और उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ। शिखर वार्ता के साथ आयोजित भारत-जापान बिजनेस फोरम में दोनों देशों के 100 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री मोदी और सानाए ताकाइची ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, नवाचार और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।