राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम, गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

राजस्थान सिलिकोसिस सियासत

राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम, गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस जैसी जानलेवा बीमारी के मामले में वर्तमान राजस्थान सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।

राजस्थान में सिलिकोसिस को लेकर सियासत गरम गहलोत ने सरकार पर लगाया आरोप

सिलिकोसिस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा सरकार पर निशाना | LNI.one

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 राजस्थान में सिलिकोसिस जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राज्य की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सिलिकोसिस एक लाइलाज और घातक बीमारी है, जिससे प्रदेश के हजारों गरीब खदान और निर्माण मजदूर प्रभावित हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही।

गहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए लिखा कि वर्ष 2013 में उनकी सरकार ने सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि की शुरुआत की थी। इसके बाद 2019 में देश की पहली ‘सिलिकोसिस पॉलिसी’ लागू की गई। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया था, जिसमें तीन लाख रुपये बीमारी के दौरान और दो लाख रुपये मृत्यु की स्थिति में दिए जाते हैं। साथ ही निशुल्क इलाज और 1500 रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था भी की गई थी।

गहलोत के अनुसार, वर्ष 2019 से 2023 के बीच करीब 35 हजार मरीजों को 911 करोड़ रुपये से अधिक की प्रत्यक्ष सहायता दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान भाजपा सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सिलिकोसिस पीड़ितों के नए कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। कई कार्ड बिना कारण ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिससे मजदूरों को सहायता राशि नहीं मिल पा रही और वे आर्थिक संकट में हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी पॉलिसी का लाभ नहीं मिल रहा है। गहलोत ने सरकार से विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्ड जारी करने और ब्लॉक कार्डों को बहाल करने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि पिछले छह वर्षों से सहायता राशि में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सहायता राशि को तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने उद्योगों पर सख्ती बरतने की भी मांग की, ताकि सिलिकोसिस का प्रसार रोका जा सके। गहलोत ने कहा कि मजदूरों के हक से समझौता नहीं होना चाहिए और सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
 

संबंधित सामग्री

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

राज्य

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में वित्तीय स्थिति और बजट व्यय की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों के बजट उपयोग, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई, साथ ही निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार व्यय सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

राज्य

ओड़िशा सरकार ने लॉन्च किया गो-होमस्टे पोर्टल 

ओड़िशा सरकार ने 5 मार्च को भुवनेश्वर में गो-होमस्टे पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य होमस्टे पंजीकरण, प्रबंधन और प्रचार को ऑनलाइन माध्यम से सरल और पारदर्शी बनाना है।

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

विदेश

विश्वगुरु या वैश्विक दबाव? तीस दिन की मोहलत ने भारत की कूटनीतिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिका की ओर से मिली तीस दिन की मोहलत ने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता पर नई बहस छेड़ दी है—क्या भारत सचमुच स्वतंत्र फैसले ले रहा है या वैश्विक दबावों में संतुलन साध रहा है।

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

ताजा खबर

दलित परिवार के पलायन मामले पर एसपी सख्त, सुरक्षा का भरोसा

फतेहाबाद के खारा खेड़ी गांव में दलित परिवार के पलायन मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर टीम ने पीड़ित से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

राजनीति

नेपाल चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज पीछे

नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में सीपीएन-यूएमएल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।