शहडोल में आज कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’, जीतू पट

रैली के मुख्य मुद्दे: दूषित पेयजल,बेरोजगारी,किसानों की समस्याएं, अवैध रेत उत्खनन

यह रैली हाल ही में हुए विवाद से भी जुड़ी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के शहडोल दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के बाद पुलिस कार्रवाई हुई थी।

By : Local News of India
रैली के मुख्य मुद्दे: दूषित पेयजल,बेरोजगारी,किसानों की समस्याएं, अवैध रेत उत्खनन

कांग्रेस बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भाेपाल, मध्य प्रदेश के शहडोल में आज गुरुवार काे कांग्रेस बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। शहर में आयोजित ‘जन आक्रोश रैली’ और विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद शामिल होंगे। पार्टी ने दूषित पेयजल, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और अवैध रेत उत्खनन जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।

ये रहेंगे रैली के मुख्य मुद्दे

दूषित पेयजल-: शहर और आसपास के क्षेत्रों में साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग।

बेरोजगारी: युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया तेज करने की मांग।

किसानों की समस्याएं: फसल के उचित दाम, कर्ज और राहत पैकेज जैसे मुद्दे।

अवैध रेत उत्खनन: प्रशासन की कथित लापरवाही और माफिया पर कार्रवाई की मांग।

हालिया घटनाओं से जुड़ा प्रदर्शन

यह रैली हाल ही में हुए विवाद से भी जुड़ी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के शहडोल दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने के बाद पुलिस कार्रवाई हुई थी। कांग्रेस ने लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि एक नाबालिग छात्र को भी जेल भेजा गया, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रैली के बाद दोपहर 3 बजे जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई और तानाशाही रवैये के आरोप लगाते हुए आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। कांग्रेस इस रैली को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने की बड़ी पहल के रूप में देख रही है। वहीं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
 

संबंधित सामग्री

शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने अफसरों को दी चेतावनी, आदिवासी परिवारों से मिले

शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने अफसरों को दी चेतावनी, आदिवासी परिवारों से मिले

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के मामले में अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्

CM योगी अपना दुर्ग बचाने मैदान में उतरे, गोरखपुर से बरेली तक बीजेपी की साख दांव पर https://www.aajtak.in/elections/assem

CM योगी अपना दुर्ग बचाने मैदान में उतरे, गोरखपुर से बरेली तक बीजेपी की साख दांव पर https://www.aajtak.in/elections/assem

यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सक्रिय हो गए हैं। गोरखपुर से बरेली तक बीजेपी की रणनीति और साख दांव पर है। इन चुनावों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक ताकत परखने के तौर पर भ

कांग्रेस से दूरी नहीं, 102 डिग्री बुखार था कारण! प्रदर्शन में अखिलेश के धीमे तेवर पर सपा ने दी सफाई

कांग्रेस से दूरी नहीं, 102 डिग्री बुखार था कारण! प्रदर्शन में अखिलेश के धीमे तेवर पर सपा ने दी सफाई

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव के धीमे तेवरों को कांग्रेस से दूरी से जोड़कर देखा गया, लेकिन सपा ने इसकी वजह उनकी तबीयत खराब होना और 102 डिग्री बुखार बताया।

इमरान मसूद बनाम इकरा हसन... पश्चिमी यूपी में दो मुस्लिम नेता क्यों आमने-सामने आ गए?

इमरान मसूद बनाम इकरा हसन... पश्चिमी यूपी में दो मुस्लिम नेता क्यों आमने-सामने आ गए?

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर सीट बंटवारे की चर्चा के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बयान सामने आए हैं।

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई जगह पार्षदों को रिजॉर्ट में ठहराए जाने की खबरों के बीच खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये की कथित बोली के आरोप चर्चा में हैं।