बुदनी-कृषि-उदय-एक्सपो-2026-शिवराज-चौहान-दौरा

बुदनी में कृषि उदय एक्सपो 2026 में शामिल होंगे Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले के बुदनी में आयोजित “राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” में शामिल होंगे।

By : Local News of India
बुदनी में कृषि उदय एक्सपो 2026 में शामिल होंगे Shivraj Singh Chouhan

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भोपाल, 24 मार्च (हि.स.)।
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी दौरे पर रहेंगे। वे यहां केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान (CFMTTI) में आयोजित “राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री दोपहर 03:45 बजे बुदनी पहुंचेंगे और कृषि मशीनरी मेला समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वे किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और उद्योग प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को जानेंगे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं उन्नत सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से युक्त टूलकिट भी वितरित किए जाएंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे के अनुसार, कार्यक्रम के बाद मंत्री शाम 06:15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 22 से 24 मार्च 2026 तक आयोजित यह तीन दिवसीय “राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और उद्योग से जुड़े लोगों को आधुनिक कृषि तकनीकों, यंत्रीकरण और नवाचारों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। एक्सपो में कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक, फसल प्रबंधन और प्रसंस्करण से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

साथ ही, किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों और स्वरोजगार के अवसरों की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

रायसेन में तालिबानी सजा! चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधा, करंट लगाने का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने और करंट देने का मामला सामने आया है। NHRC ने घटना का संज्ञान लिया है।

जिला जजों के सरकारी आवास पर MP हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

जिला जजों के सरकारी आवास पर MP हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीशों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने के मुद्दे पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित की गई है।

नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का विरोध, टिकट कटने पर हाईवे जाम और पथराव का आरोप

दतिया उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: मंत्री

कर्नाटक में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: मंत्री

कर्नाटक में पंचायत चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2026 में कराए जा सकते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि चुनाव की तैयारियां जारी हैं और कार्यक्रम जल्द घोषित होगा।