आंग की लपटों से घिरा भाजपा नेता का घर

पेट्रोल से आंग लगाने की कोशिश?

आंग की लपटों से घिरा भाजपा नेता का घर

भाजपा नेता के घर में लगी आग, पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरी खबर.....

आंग की लपटों से घिरा भाजपा नेता का घर

भाजपा नेता के घर में आंग | LNI.ONE

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी के घर पर बृहस्पतिवार की देर रात अचानक आग लग गई। घटना के वक्त शालीमार गार्डन के डीएलएफ कॉलोनी स्थित घर पर मानसिंह व उनका परिवार मौजूद था। वे भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, भाजपा नेता ने घर पर पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाजपा नेता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक तेज धमाकों की आवाज आई। जब तक कमरे से निकलकर बाहर पहुंचे, तब तक घर का बाहरी हिस्सा धुआं और आग की लपटों से घिर चुका था। परिवार वालों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से घिरा होने की वजह से मुख्य दरवाजा खुल ही नहीं पाया। इसके बाद पड़ोसी के छज्जे पर कूदकर परिवार वालों को बाहर निकाला तब जाकर जान बची।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां जिस समय डीएलएफ कॉलोनी पहुंची, उस समय गली में बहुत सी गाड़ियां खड़ी थीं। इस वजह से दमकल वाहन भाजपा नेता के घर तक नहीं पहुंच सके। गनीमत रही कि आग घर के अंदर नहीं फैली और लोगों के प्रयास से ही बुझा दी गई।

भाजपा नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई की चार-पांच लोगों से कहासुनी और हाथा पाई हो गई थी। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने ही जानबूझकर आग लगाई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। संदिग्ध मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

ताजा खबर

जलवायु परिवर्तन से नैनीताल में घट रहे जल स्रोत, कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में खुलासा

कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुए शोध में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण नैनीताल के बलिया नदी जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत घट रहे हैं और कई पारंपरिक स्रोत सूख चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामला हरियाणा सरकार ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन से किया इनकार

ऑपरेशन सिंदूर टिप्पणी मामले में हरियाणा सरकार ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ अभियोजन चलाने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी।

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

ताजा खबर

ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद ईंधन टैंक में आग लग गई। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया, जिससे काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें रद्द हुईं।

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

ताजा खबर

पलामू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

ताजा खबर

गैस सिलेंडर की किल्लत पर आसनसोल में सड़क जाम, ग्राहकों ने जीटी रोड पर किया प्रदर्शन

आसनसोल में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत से नाराज ग्राहकों ने एलआईसी मोड़ पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर स्थिति नियंत्रित हुई।