मौत के कुएं से निकली जिंदगी: 30 फीट गहराई में गिरे बैल को फायर टीम ने बचाया

मीरजापुर-कुएं-में-गिरा-बैल-रेस्क्यू

मौत के कुएं से निकली जिंदगी: 30 फीट गहराई में गिरे बैल को फायर टीम ने बचाया

मीरजापुर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे बैल को फायर टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की मदद से चले इस रेस्क्यू अभियान के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है।

मौत के कुएं से निकली जिंदगी 30 फीट गहराई में गिरे बैल को फायर टीम ने बचाया

मीरजापुर में 30 फीट गहरे कुएं से बैल को सुरक्षित निकालती अग्निशमन टीम। | LNI. one

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मीरजापुर, 27 फरवरी । उत्तर प्रदेश के Mirzapur जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र स्थित बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में शुक्रवार सुबह एक बैल 30 फीट गहरे पुराने कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सफल रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, बबुरा कलां संपर्क मार्ग के किनारे स्थित जगतविहीन कुएं के पास चरते समय बैल अचानक फिसलकर अंदर गिर पड़ा। कुएं में लगभग चार फीट पानी होने से वह डूबने से बच गया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने हालात का जायजा लेकर अग्निशमन विभाग को बुलाया।

सुबह करीब 11 बजे पहुंची फायर टीम ने रस्सियों की मदद से बैल को सावधानीपूर्वक बांधा और ट्रैक्टर के सहारे बाहर निकाला। रेस्क्यू सफल होने पर गांव में राहत का माहौल दिखा और ग्रामीणों ने टीम का आभार जताया।

संबंधित सामग्री

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।

जलालगंज स्टेशन पर लखनऊ–वाराणसी शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद प्रिया सरोज ने दिखाई हरी झंडी

ताजा खबर

जलालगंज स्टेशन पर लखनऊ–वाराणसी शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद प्रिया सरोज ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर के जलालगंज रेलवे स्टेशन पर लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद प्रिया सरोज ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

“दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव” — पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित से दिया प्रेरणादायक संदेश

ताजा खबर

“दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य संभव” — पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित से दिया प्रेरणादायक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में संस्कृत सुभाषित साझा कर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल