लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा डॉग स्क्वॉड की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल ISRO के चेयरमैन को भेजा गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।
प्रारंभिक जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और फिलहाल इसे फर्जी धमकी (Hoax) माना जा रहा है। हालांकि, मामले की जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।