दरौंदा-स्टेशन-हादसा-एसटीएफ-जवान-मौत

दरौंदा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय फिसले STF जवान की मौत

सीवान के दरौंदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से STF जवान राजेश कुमार प्रसाद की मौत हो गई। वे होली मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे थे।

By : Local News of India
दरौंदा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय फिसले STF जवान की मौत

दरौंदा-स्टेशन-हादसा-एसटीएफ-जवान-मौत

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पटना, 05 मार्च। पूर्वोत्तर रेलवे के दरौंदा स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में एसटीएफ के एक जवान की मौत हो गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंदरौली गांव निवासी राजेश कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। वह मदन महतो के पुत्र थे और वर्तमान में बेगूसराय स्थित एसटीएफ में तैनात थे।

परिजनों के अनुसार राजेश कुमार प्रसाद होली का पर्व मनाने के लिए 2 मार्च को अपने घर आए थे। पर्व समाप्त होने के बाद बुधवार को वे ड्यूटी पर लौटने के लिए दरौंदा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान गोरखपुर-छपरा इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जवान की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।