अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
साउथ सुपरस्टार Yash अपनी अपकमिंग फिल्म Toxic को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र में उनका दमदार अंदाज देखने को मिला था, लेकिन अब उनका क्लीन शेव लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म में यश डबल रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि उन्होंने करीब 10 साल बाद अपनी दाढ़ी कटवाई है। 2016 में आई फिल्म ‘Santhu Straight Forward’ के बाद से वह लंबे समय तक दाढ़ी वाले लुक में ही दिखाई दिए थे। अब ‘Toxic’ के लिए उन्होंने बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
मेकओवर का बिहाइंड द सींस वीडियो सामने आया है, जिसमें यश स्टाइलिस्ट के साथ अपना लुक बदलवाते दिख रहे हैं। फैंस इस नए अवतार को लेकर उत्साहित हैं—कुछ ने इसे “10/10 लुक” बताया, तो कुछ को उनका पुराना दाढ़ी वाला अंदाज ज्यादा पसंद आ रहा है।
फिल्म में यश के साथ Nayanthara, Kiara Advani, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।