वैलेरी-पेरिन-निधन-सुपरमैन-एक्ट्रेस

हॉलीवुड को बड़ा झटका! ‘सुपरमैन’ फेम वैलेरी पेरिन का निधन, आखिरी इच्छा ने किया भावुक

‘सुपरमैन’ फेम वैलेरी पेरिन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया, उनके दोस्त ने उनकी आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया।

By : Local News of India
हॉलीवुड को बड़ा झटका! ‘सुपरमैन’ फेम वैलेरी पेरिन का निधन, आखिरी इच्छा ने किया भावुक

सुपरमैन’ की स्टार वैलेरी पेरिन को अंतिम सलाम

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘सुपरमैन’ फिल्मों से पहचान बनाने वाली ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेत्री Valerie Perrine का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बेवर्ली हिल्स स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से Parkinson's disease से जूझ रही थीं। साल 2015 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था और तब से वह लगातार इसका सामना कर रही थीं।

उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त स्टेसी साउथर ने दी। उन्होंने बताया कि वैलेरी एक बेहद साहसी और टैलेंटेड कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी बीमारी के बावजूद कभी हार नहीं मानी और हमेशा सकारात्मक रहीं।

स्टेसी साउथर ने इस दौरान एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वैलेरी पेरिन चाहती थीं कि उन्हें फॉरेस्ट लॉन कब्रिस्तान में दफनाया जाए। इसके लिए उन्होंने लोगों से उनकी इस इच्छा को पूरा करने में सहयोग करने की अपील भी की है।

वैलेरी पेरिन के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मैट डेमन ने बताया क्यों छोड़ी थी शेखर कपूर की 'द फोर फेदर्स', बोले- आज भी है उस बात का अफसोस

मैट डेमन ने खुलासा किया कि वह शेखर कपूर की फिल्म The Four Feathers करना चाहते थे, लेकिन Bourne फिल्म की कमिटमेंट के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने इसे अपने करियर का बड़ा अफसोस बताया।

मैट डेमन के साथ काम करने की इच्छा पर शेखर कपूर का रिएक्शन, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात

हॉलीवुड स्टार मैट डेमन के शेखर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताने पर भारतीय निर्देशक ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान और गर्व का पल बताया।

सामंथा की प्रेग्नेंसी पर बयान, फिल्म 43 करोड़ पार

सामंथा की प्रेग्नेंसी पर बयान, फिल्म 43 करोड़ पार

निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी को “सुंदर समय” बताया है, जबकि उनकी फिल्म ‘Maa Inti Bangaaram’ ने 43 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया है।

‘टॉय स्टोरी 5’ ने रचा इतिहास, फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड

‘टॉय स्टोरी 5’ ने रचा इतिहास, फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड

डिज्नी-पिक्सर की एनिमेटेड फिल्म ‘टॉय स्टोरी 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग दर्ज करते हुए दुनियाभर में 312 मिलियन डॉलर की कमाई की।

‘Friends’ सीरीज के मशहूर डायरेक्टर जेम्स बरोज का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

‘Friends’ सीरीज के मशहूर डायरेक्टर जेम्स बरोज का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर टीवी सीरीज ‘Friends’ के डायरेक्टर जेम्स बरोज का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन जगत में कई यादगार शो दिए।