अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कैमियो रोल में दिखेंगे किंग खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान फिल्म में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उनका किरदार छोटा लेकिन प्रभावशाली होगा। इससे पहले शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
मार्च 2026 से शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान मार्च 2026 में ‘जेलर 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे करीब 7 से 8 दिनों तक शूट करेंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और शाहरुख का हिस्सा अंत में शूट किया जाएगा।
दमदार स्टारकास्ट
‘जेलर 2’ में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विद्या बालन , मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या फिल्म भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
वहीं, स्पेशल डांस नंबर को लेकर भी चर्चा है कि इस बार Nora Fatehi फिल्म में खास परफॉर्मेंस देती नजर आ सकती हैं। फिलहाल, शाहरुख खान की एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब सभी को मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।