रश्मिका-मंदाना-विजय-देवरकोंडा-उदयपुर-शादी

नेशनल क्रश रश्मिका बनीं मिसेज देवरकोंडा! उदयपुर में गूंजी शहनाइयां

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचा ली है। समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

By : Local News of India
नेशनल क्रश रश्मिका बनीं मिसेज देवरकोंडा! उदयपुर में गूंजी शहनाइयां

लंबे इंतजार के बाद रश्मिका और विजय की शादी, फैंस में खुशी की लहर

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में आईटीसी मेमेंटोस होटल में आयोजित की गईं। सुबह शुभ मुहूर्त में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ, जहां विजय ने रश्मिका की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से आधिकारिक तस्वीरें या बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि शादी दो अलग-अलग परंपराओं से हो रही है। सुबह तेलुगु रीति-रिवाज पूरे किए गए, जबकि शाम को कन्नड़ कोडवा परंपरा के अनुसार दूसरी रस्में निभाई जाएंगी।

मेहमानों की सूची में इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त शामिल बताए जा रहे हैं। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया था, जिनकी ओर से शुभकामनाओं का संदेश प्राप्त हुआ।

गौरतलब है कि रश्मिका और विजय की जोड़ी फिल्म Geetha Govindam और Dear Comrade में साथ नजर आई थी, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी पति-पत्नी बन गई है।

फिलहाल फैंस को शादी की आधिकारिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित सामग्री

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

विंबलडन के बाद पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, 'Rain Over Me' गाते हुए शेयर किया वीडियो

विंबलडन 2026 से लौटने के बाद अनन्या पांडे पिटबुल के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Rain Over Me' गाते और फैंस के साथ मस्ती करते हुए वीडियो साझा किया।

सलमान खान ने बेचा बांद्रा का अपार्टमेंट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील; 11 साल पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी

सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट ₹3.50 करोड़ में बेच दिया। यह फ्लैट उन्होंने 2015 में खरीदा था और इसकी रजिस्ट्री 9 जुलाई 2026 को हुई।

मैट डेमन के साथ काम करने की इच्छा पर शेखर कपूर का रिएक्शन, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात

हॉलीवुड स्टार मैट डेमन के शेखर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताने पर भारतीय निर्देशक ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान और गर्व का पल बताया।

जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट में सिंगर काका का बयान, बोले- सफेद और खाकी रंग से बचकर चलता हूं

जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट में सिंगर काका का बयान, बोले- सफेद और खाकी रंग से बचकर चलता हूं

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे सिंगर काका ने मंच से सिस्टम और मीडिया पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह सफेद और खाकी रंग से बचकर चलते हैं।