लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता रयान गॉसलिंग की चर्चित साइंस-फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद यह फिल्म 3 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। एंडी वियर के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है।
फिल्म की कहानी विज्ञान शिक्षक रायलैंड ग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतरिक्ष यान में बिना याददाश्त के जागता है। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि वह पृथ्वी को बचाने के मिशन पर है। फिल्म में रयान गॉसलिंग के साथ सैंड्रा हुलर भी अहम भूमिका में हैं। दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और अभिनय की खूब सराहना की है।
करीब 683 मिलियन डॉलर की वैश्विक कमाई करने वाली यह फिल्म 2026 की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में शामिल रही। अब इसके OTT रिलीज के साथ उन दर्शकों को भी इसे देखने का मौका मिलेगा, जो सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे।