लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम पहल की घोषणा की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म निर्माण, वितरण व्यवस्था और नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं।
सरकार ने भारतीय सिनेमा के सामने मौजूद अवसरों और चुनौतियों का अध्ययन करने के लिए प्रसार भारती के चेयरमैन प्रसून जोशी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय स्टडी ग्रुप बनाया है। यह समूह फिल्म क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव देगा।
इसके अलावा केंद्र ने राज्यों के लिए मॉडल स्टेट सिनेमा रेगुलेशन तैयार किए हैं, ताकि देश में सिनेमा हॉल और फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को बढ़ावा मिल सके, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में।
सरकार का उद्देश्य भारतीय फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना और फिल्म उद्योग में निवेश को बढ़ावा देना है।