अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमल आर खान (KRK) ने दावा किया है कि यश राज फिल्म अपनी फिल्म ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ला सकती है।
KRK ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रोडक्शन हाउस को आशंका है कि फिल्म थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाएगी, इसलिए OTT रिलीज पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे को लेकर अब तक YRF या फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिल्म ‘अल्फा’ को YRF स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा माना जा रहा है और इसमें आलिया भट्ट एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फिल्म थिएटर में रिलीज होगी या सीधे ओटीटी (OTT) पर, लेकिन KRK के इस दावे ने इंडस्ट्री में हलचल जरूर बढ़ा दी है। अब सभी की नजर YRF की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।