लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
चेन्नई: अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण सम्मान मिलने की खुशी में उनकी आगामी फिल्म ''ॐ''(OM) के सेट पर खास सेलिब्रेशन किया गया। अभिनेता धनुष और फिल्म की पूरी टीम ने केक काटकर ममूटी को बधाई दी। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सेट पर हुए इस जश्न में कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने ममूटी की उपलब्धि का स्वागत किया। वायरल तस्वीरों में धनुष और ममूटी साथ नजर आ रहे हैं, जबकि पूरी टीम इस खास पल का हिस्सा बनी।
'ॐ'(OM) एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें धनुष और ममूटी के साथ साई पल्लवी और श्रीलीला भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलुरी कर रहे हैं।
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ 16 अक्टूबर 2026 तय की है। ममूटी के सम्मान और फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है।