अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और समारोह को खास बनाने के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शादी उदयपुर के लग्जरी होटल ‘The Leela Palace’ में आयोजित होगी। मेहमानों और परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें विशेष सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है।
कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक जानकारी साझा की थी। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।
? बॉक्स ऑफिस अपडेट
वहीं, Taapsee Pannu की फिल्म ‘Assi’ ने रिलीज के चौथे दिन 75 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 4.95 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तरफ Mrunal Thakur और Siddhant Chaturvedi की फिल्म ‘Do Deewane Seher Mein’ ने चौथे दिन 65 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई 4.85 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।