लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम भभौरा में रविवार दोपहर एक युवक द्वारा पराली में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग तेजी से फैलते हुए आसपास खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंच गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जलाला के मजरा भभौरा में एक सिरफिरे युवक ने गेहूं की पराली में आग लगा दी। इस आग में करीब पांच बीघे पराली के साथ राशन विक्रेता Virendra Singh की लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे किया है।
थाना प्रभारी Yogesh Tiwari ने बताया कि आग से खड़ी फसल पूरी तरह जल गई है और मामले की जांच की जा रही है।