गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक खोकन दास को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हंडिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खोकन दास की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए संबंधित थाने ले जाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ दर्ज मामलों और आरोपों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इस कार्रवाई के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।