गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal के निर्देश पर जनपद में अनुज्ञापित मदिरा दुकानों पर राजस्व विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की, जिसमें कई दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री के मामले सामने आए हैं।
कालाढूंगी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी Vipin Pant के नेतृत्व में मुख्य बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का निरीक्षण किया गया। टीम ने ग्राहक बनकर मदिरा खरीदकर एमआरपी से अधिक कीमत वसूले जाने की पुष्टि की।
जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और बिक्री अभिलेखों में अंतर, बिलिंग मशीन बंद होना, सीसीटीवी में बिना बिल बिक्री तथा रेट लिस्ट प्रदर्शित न होना जैसी गंभीर अनियमितताएं भी पाई गईं। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने भी ओवररेटिंग की पुष्टि की, जिसके आधार पर संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
इसी तरह Lalkuan क्षेत्र में उपजिलाधिकारी Rekha Kohli द्वारा चार मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां देशी और विदेशी दोनों दुकानों में अधिक कीमत पर बिक्री, रिकॉर्ड में गड़बड़ी, बिलिंग मशीन खराब होने और पुलिस सत्यापन न होने जैसी खामियां सामने आईं।
राजस्व विभाग ने सभी मामलों की रिपोर्ट साक्ष्यों सहित जिलाधिकारी को भेज दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।