गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Shimla जिले के ठियोग थाना क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में सप्लायर Shivdev Singh (30), निवासी मानसा, Punjab को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की स्पेशल टीम आरोपी को पंजाब से पकड़कर ठियोग लेकर आई है, जहां उसे अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है।
यह कार्रवाई 1 अप्रैल को दर्ज एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामले की जांच के दौरान की गई। तकनीकी विश्लेषण, पूछताछ और बैकवर्ड लिंक की जांच के आधार पर पुलिस सप्लायर तक पहुंचने में सफल रही।
दरअसल, 1 अप्रैल को पुलिस को Matiana क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में नशा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन को ट्रेस किया और चार युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद प्रकाश, विजय कुमार, अभिषेक और कैलाश के रूप में हुई है, जो Kullu और शिमला जिले के निवासी हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया था। इसके बाद चारों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आगे की जांच में खुलासा हुआ कि यह मादक पदार्थ पंजाब से सप्लाई किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर को गिरफ्तार किया।
Gaurav Singh ने बताया कि मामले में अंतर-राज्यीय तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।