school-chalo-abhiyan-2026-yogi-adityanath-launch

Yogi Adityanath ने शुरू किया ‘स्कूल चलो अभियान 2026’, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ की शुरुआत की। लक्ष्य है कि 6 से 14 वर्ष का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो।

By : Local News of India
Yogi Adityanath ने शुरू किया ‘स्कूल चलो अभियान 2026’, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। यह पहल 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘निपुण भारत अभियान’ के तहत देश में पहले स्थान पर है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कक्षा 8 से 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है और शेष ब्लॉकों में नए विद्यालय खोले जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री वितरित की। साथ ही पांच “निपुण विद्यालयों” के प्रधानाध्यापकों और पांच “निपुण विद्यार्थियों” को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, मंत्री अनिल राजभर, स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने