अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l
पटना, 31 मार्च। Droupadi Murmu आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं। इस दौरान वह राजगीर स्थित Nalanda University के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
यह समारोह केवल शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक वैश्विक कूटनीति का प्रतीक माना जा रहा है। राष्ट्रपति इस अवसर पर 31 देशों से आए 617 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध Nalanda Mahavihara के ऐतिहासिक खंडहरों का भी अवलोकन करेंगी, जो भारत की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का प्रतीक हैं।
कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नालंदा के अलावा गया, पटना और जहानाबाद सहित कई जिलों से करीब ढाई हजार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इस समारोह में S. Jaishankar, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी समेत कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी।