गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार Rajesh Khanna के निजी जीवन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। एक्ट्रेस Anita Advani ने दावा किया है कि उनका और राजेश खन्ना का करीब 14 साल लंबा रिश्ता था। उन्होंने कहा कि अपने करियर के आखिरी दौर में राजेश खन्ना को इंडस्ट्री ने साइडलाइन कर दिया था और परिवार से भी दूरी बढ़ गई थी, जिससे वह काफी अकेले पड़ गए थे। अनिता के इस बयान के बाद सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ को लेकर नई बहस छिड़ गई है।