जैसलमेर में राष्ट्रपति ने ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, को-पायलट बन रचा इतिहास

राष्ट्रपति-प्रचंड-हेलिकॉप्टर-उड़ान-जैसलमेर

जैसलमेर में राष्ट्रपति ने ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, को-पायलट बन रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जैसलमेर में स्वदेशी ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरकर इतिहास रचा और सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।

जैसलमेर में राष्ट्रपति ने ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान को-पायलट बन रचा इतिहास

जैसलमेर में ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। | LNI. one

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जैसलमेर, 27 फरवरी । भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी। इसके साथ ही वे ‘प्रचंड’ में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं।

सुबह करीब 9:15 बजे एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर उन्हें हेलिकॉप्टर की तकनीकी जानकारी दी गई। इसके बाद वे कॉकपिट में बैठीं और लगभग 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान भरी। करीब 25 मिनट की उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती इलाकों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई निरीक्षण किया।

उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने कॉकपिट से देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि ‘प्रचंड’ भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक है और उन्हें वीर सैनिकों पर गर्व है।

राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले Sukhoi Su-30MKI और Dassault Rafale में भी उड़ान भर चुकी हैं।

शुक्रवार शाम पोकरण में आयोजित होने वाले ‘वायु शक्ति-2026’ युद्धाभ्यास में भी राष्ट्रपति, सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर को तीन वर्ष पूर्व वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था और इसे स्वदेशी रक्षा क्षमता की बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

संबंधित सामग्री

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, ‘M’ पैटर्न में दिखी नई पहचान

खेल

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, ‘M’ पैटर्न में दिखी नई पहचान

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने ‘M’ पैटर्न वाली नई जर्सी लॉन्च की है, जो टीम की नई पहचान और जीत की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

सोनीपत के सुभाष स्टेडियम का होगा कायाकल्प, विधानसभा में उठा आधुनिक खेल सुविधाओं का मुद्दा

ताजा खबर

सोनीपत के सुभाष स्टेडियम का होगा कायाकल्प, विधानसभा में उठा आधुनिक खेल सुविधाओं का मुद्दा

हरियाणा विधानसभा में सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाएं बढ़ाने का मुद्दा उठा। सरकार ने स्टेडियम के विकास और नए ढांचे के निर्माण की योजना की जानकारी दी।

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

राज्य

घर-घर पहुंचकर 33 सवाल पूछेंगे कर्मचारी, तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना

तमिलनाडु में 17 जुलाई से डिजिटल जनगणना शुरू होगी, जिसमें 50 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर 33 सवालों के जरिए लोगों की सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटाएंगे।

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर न आने को लेकर अदा शर्मा ने कहा कि वह उन फिल्मों पर टिप्पणी नहीं करतीं जिनका वह हिस्सा नहीं होतीं।

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

राज्य

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने आज पेश होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा में कथित “फांसी घर” विवाद के मामले में अरविंद केजरीवाल आज विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है।