pindtarak-teerth-vaishakh-amavasya-pinddaan-devote

Pindtarak Teerth पर वैशाख अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पिंडदान कर किया पितृ तर्पण

वैशाख अमावस्या के अवसर पर पांडु पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पिंडदान और पितृ तर्पण किया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरे दिन आस्था का माहौल बना रहा।

By : Local News of India
Pindtarak Teerth पर वैशाख अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पिंडदान कर किया पितृ तर्पण

Pindtarak Teerth पर वैशाख अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पिंडदान कर किया पितृ तर्पण

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

पांडु पिंडारा स्थित Pindtarak Teerth पर शुक्रवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर पिंडदान और पितृ तर्पण कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। रातभर धर्मशालाओं में सत्संग और कीर्तन का आयोजन चलता रहा। शुक्रवार सुबह से ही सरोवर में स्नान और पिंडदान का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक जारी रहा।

इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त पिंडदान कर सूर्यदेव को जल अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाभारत काल से पितृ विसर्जन के लिए अमावस्या, विशेषकर सोमवती अमावस्या का यहां विशेष महत्व है।

श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थल पर खरीदारी भी की और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। Jayanti Devi Temple के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि वैशाख अमावस्या के दिन स्नान, दान, श्राद्ध कर्म तथा भगवान विष्णु और शनि देव की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित अनियमितता मामले में निलंबित BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है। SIT मामले की जांच कर रही है।

अमरनाथ यात्रियों का खोया सामान पुलिस ने लौटाया, कैब से बरामद हुए नकदी और दस्तावेज

अमरनाथ यात्रियों का खोया सामान पुलिस ने लौटाया, कैब से बरामद हुए नकदी और दस्तावेज

अमरनाथ यात्रियों का कैब में छूटा सामान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बरामद कर लिया गया। यात्रियों को नकदी और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस सौंपे गए।

योगिनी एकादशी 2026: जानें व्रत की तारीख, पारण समय और महत्व

योगिनी एकादशी 2026: जानें व्रत की तारीख, पारण समय और महत्व

योगिनी एकादशी 2026 को लेकर तारीख की उलझन बनी हुई है। गृहस्थ 10 जुलाई और वैष्णव परंपरा के लोग 11 जुलाई को व्रत रखेंगे। पारण का समय भी जानें।

राजस्थान सरकार ने सीकर में असमय रथ यात्रा पर लगाई रोक, पुरी मंदिर प्रशासन के आग्रह पर कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने सीकर में असमय रथ यात्रा पर लगाई रोक, पुरी मंदिर प्रशासन के आग्रह पर कार्रवाई

राजस्थान के सीकर में प्रस्तावित असमय रथ यात्रा को राज्य प्रशासन ने रोक दिया है। यह कार्रवाई पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अनुरोध के बाद पारंपरिक धार्मिक तिथियों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई

मुस्लिम होकर हिंदू पूजा करने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, अब दिया जवाब

मुस्लिम होकर हिंदू पूजा करने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, अब दिया जवाब

एक्ट्रेस साउंडस मौफाकिर को हिंदू पूजा करने और प्रसाद चढ़ाने पर ट्रोल किया गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा कि वह अपनी आस्था पर गर्व करती हैं और यह व्यक्तिगत श्रद्धा का विषय था।