NEPAL FAKE RESCUE INSURANCE SCAM CASE FILED

नेपाल में ‘फेक रेस्क्यू’ घोटाला: 130 करोड़ की बीमा ठगी, 32 पर केस

नेपाल में फर्जी रेस्क्यू और इलाज के नाम पर 130 करोड़ की बीमा ठगी का मामला सामने आया। 32 लोगों पर केस दर्ज, 10 गिरफ्तार, कई कंपनियां और अस्पताल शामिल।

By : Local News of India
नेपाल में ‘फेक रेस्क्यू’ घोटाला: 130 करोड़ की बीमा ठगी, 32 पर केस

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया   

Kathmandu में विदेशी पर्यटकों के ‘रेस्क्यू’ और इलाज के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब 130 करोड़ रुपये की बीमा ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में 32 लोगों के खिलाफ काठमांडू जिला अदालत में केस दर्ज किया गया है।

नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जांच में खुलासा हुआ है कि ट्रेकिंग, रेस्क्यू, हेलिकॉप्टर कंपनियों और अस्पतालों की मिलीभगत से विदेशी पर्यटकों के फर्जी रेस्क्यू दिखाकर बीमा कंपनियों से भारी रकम वसूली गई। आरोपियों ने फर्जी मेडिकल रिपोर्ट, नकली दस्तावेज और बढ़े हुए बिलों के जरिए करोड़ों रुपये का दावा किया।

सीआईबी के अनुसार, इस घोटाले में 16 ट्रेकिंग कंपनियां, 5 रेस्क्यू कंपनियां, 3 अस्पताल, 4 हेलिकॉप्टर कंपनियां और कई एजेंट शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में पर्यटकों को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनका पासपोर्ट तक जब्त कर लिया गया और बीमा भुगतान मिलने तक उन्हें रोका गया।

अधिकारियों के मुताबिक, 2022 के बाद से इस नेटवर्क ने 285 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बीमा दावे किए, जिनमें से करीब 130 करोड़ रुपये का भुगतान भी हो चुका है।

पुलिस अब इस संगठित अपराध में शामिल अन्य आरोपियों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने