mobile-shop-theft-cctv-thief-apology-salute

मोबाइल शॉप में चोरी, CCTV में कैद अजीब हरकत; चोर ने माफी मांगकर किया ‘सैल्यूट’

मोबाइल शॉप में चोरी के बाद चोर की अजीब हरकत CCTV में कैद हुई, जिसमें उसने कैमरे के सामने माफी मांगकर सैल्यूट किया और फरार हो गया।

By : Local News of India
मोबाइल शॉप में चोरी, CCTV में कैद अजीब हरकत; चोर ने माफी मांगकर किया ‘सैल्यूट’

मोबाइल शॉप में चोरी के बाद CCTV कैमरे के सामने माफी मांगता और सैल्यूट करता चोर।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

शहर की मोबाइल मार्केट में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लालबत्ती चौक के पास स्थित एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए चोर नकदी और महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

जानकारी के अनुसार, रोहित जांगड़ा और प्रदीप कुमार “ट्रेंड्स मोबाइल” नाम से दुकान संचालित करते हैं। रविवार शाम दुकान बंद करने के बाद जब सोमवार सुबह वे लौटे, तो शटर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से नकदी और कई कीमती मोबाइल फोन गायब थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आई। फुटेज के अनुसार, देर रात एक युवक दुकान में घुसा, मोबाइल की टॉर्च से जांच-पड़ताल की और फिर लाइट जलाकर करीब 7 मिनट तक दुकान में रहा। इस दौरान उसने काउंटर और अलमारी से महंगे मोबाइल फोन एक काले बैग में भरे और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये से अधिक नकदी भी समेट ली।

वारदात के बाद चोर ने जो किया, वह सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था। जाते समय उसने कैमरे की ओर देखा, हाथ जोड़कर माफी मांगी, कान पकड़े और फिर सैल्यूट करके मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।