लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के छह दिन बाद राहत और बचाव दल ने मलबे से तीन साल की एक बच्ची को जीवित बाहर निकाल लिया। बच्ची को तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।
बचाव अधिकारियों के अनुसार, लगातार कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफल रेस्क्यू किया गया। बच्ची के जीवित मिलने से राहतकर्मियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।